रक्षादीप-मेदांता ई-आईसीयू उपलब्ध करायेगी किडनी व मूत्र संबंधी बीमारी का इलाज

Updated:
विज्ञापन
रक्षादीप-मेदांता ई-आईसीयू उपलब्ध करायेगी किडनी व मूत्र संबंधी बीमारी का इलाज

रक्षादीप-मेदांता ई-आईसीयू उपलब्ध करायेगी किडनी व मूत्र संबंधी बीमारी का इलाज

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर के बेकापुर स्थित रक्षादीप-मेदांता ई-आईसीयू अस्पताल में अब किडनी व मूत्र संबंधी बीमारी का इलाज किया जायेगा. प्रत्येक शुक्रवार को मेदांता पटना के मूत्र रोग सह किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभात रंजन अपनी सेवा मुंगेर के मरीजों को देंगे. रक्षादीप-मेदांता ई-आईसीयू के संचालक प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार ने बताया कि मेदांता पटना के प्रसिद्ध यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभात रंजन हर महीने के चौथे शुक्रवार को यहां अपनी सेवा प्रदान करेंगे. उन्होंने बताया कि किडनी और मूत्र संबंधी रोगों के परामर्श के लिए मुंगेर के मरीजों को बड़े शहरों और महानगर जाना पड़ता है. जिससे उनको बीमारी के साथ ही आर्थिक व मानसिक परेशानी होती है. लेकिन अब उनको परामर्श के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन