बाइक की टक्कर से रेलकर्मी व दुकानदार घायल

दुर्घटना के बाद तेज रफ्तार बाइक सवार चालक मौके से बाइक लेकर फरार हो गया.
मुंगेर नयारामनगर थाना क्षेत्र के तेलिया तलाब के समीप गुरूवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार एक रेलकर्मी तथा बाइक सवार एक दुकानदार को टक्कर मार दी. जिसमें रेलकर्मी और दुकानदार दोनों घायल हो गये. जिसे 112 वाहन पुलिस द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जबकि दुर्घटना के बाद तेज रफ्तार बाइक सवार चालक मौके से बाइक लेकर फरार हो गया. बताया गया कि जमालपुर रेलकारखाना में कार्यरत नौवागढ़ी बजरंगबली नगर निवासी रेलकर्मी 45 वर्षीय जय किशोर साह साइकिल से जमालपुर से अपने घर नौवागढ़ी आ रहा था. जबकि जमालपुर निवासी 45 वर्षीय जितेन्द्र यादव बाइक से नौवागढ़ी स्थित अपनी दुकान आ रहा था. इसी दौरान तेलिया तलाब के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने पहले साइकिल सवार रेलकर्मी को टक्कर मार दी. जिसके बाद उससे आगे चल रहे बाइक सवार दुकानदार को टक्कर मार दी. जिससे रेलकर्मी जयकिशोर साह तथा दुकानदार जितेंद्र यादव बुरी तरह घायल हो गया. इस बीच वहां पहुंचे नया रामनगर थाना के 112 वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी एसपी सिंह तथा हरेंद्र कुमार सिंह द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को घर भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




