बिहार तब बदलेगा जब नौजवानों को रोजगार मिलेगा : सुखदेव

Updated:
विज्ञापन
बिहार तब बदलेगा जब नौजवानों को रोजगार मिलेगा : सुखदेव

शनिवार को प्रखंड के जमघट गांव में जन सुराज पार्टी की एक बैठक विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. तारापुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज जनसंवाद को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को प्रखंड के जमघट गांव में जन सुराज पार्टी की एक बैठक विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य सुखदेव यादव एवं तारापुर विधानसभा प्रभारी शिवम कुमार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. कोर कमेटी सदस्य ने कहा कि अब चुनाव में केवल चार महीने शेष हैं और नेता लोग बरसाती मेंढक की तरह गांव-गांव घूमकर जात-पात और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर झूठे वादों से जनता को भ्रमित कर रहे हैं. लेकिन जनता अब जाग चुकी है. इस बार वोट अपने बच्चों की पढ़ाई, रोजगार, अच्छे अस्पताल और बुजुर्गों की पेंशन के लिए होगा, न कि जाति-धर्म के नाम पर. उन्होंने कहा कि बिहार तभी बदलेगा जब किसान को खेती से मुनाफा मिलेगा और नौजवान को बिहार में ही रोजगार मिलेगा. अंत में संकल्प लिया गया कि हर गांव तक जन सुराज की नीति और संदेश पहुंचाया जाएगा, जिससे एक मजबूत और विकसित बिहार की नींव रखी जा सके. मौके पर कृष्णदेव साह, रामानंद पंडित, बालकिशन पुरी, चंदन शर्मा, शालिग्राम तांती, महेश मांझी, भैरव पासवान, अवधेश यादव, अधिक लाल मंडल सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन