भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद मुंगेर पहुंचे प्रणव यादव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद मुंगेर पहुंचे प्रणव यादव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Munger News : बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार मुंगेर पहुंचे पूर्व विधायक प्रणव यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. गंगा पुल से लेकर पार्टी कार्यालय तक जगह-जगह उनका अभिनंदन किया गया और वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Munger News : बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद मुंगेर पहुंचे पूर्व विधायक प्रणव यादव का सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए.

गंगा पुल पर हुआ पहला स्वागत

मुंगेर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले गंगा पुल पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव का स्वागत किया. इसके बाद उनका काफिला काला पत्थर होते हुए नयागांव पहुंचा, जहां गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य अभिनंदन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता विनय कुमार ने किया.

दीनदयाल उपाध्याय और अटल जी को दी श्रद्धांजलि

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रणव यादव पंडित दीनदयाल चौक पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के वैचारिक पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके बाद वे अटल चौक पहुंचे और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

भाजपा कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह

इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव मकससपुर स्थित भाजपा के मुख्य कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

स्वागत समारोह में विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य राजेश जैन, विधानसभा प्रभारी अंजू भारद्वाज, महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा भारती, जिला उपाध्यक्ष शंभू शरण राय, आनंद प्रकाश सिंह, जिला महामंत्री अंबरीष चंद्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह, जिला महामंत्री अरुण सिंह, दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रणव यादव के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और प्रदेश उपाध्यक्ष को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन