प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के तहत एक दिन में मिली एचआरपी की 504 गर्भवती

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 12 Jun 2026 8:56 PM

विज्ञापन

Special camp organized by the Health Department

विज्ञापन

नौ जून को जिले में पीएमएसएमए के 10 साल पूरा होने पर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया गया था विशेष शिविर

मुंगेर. जिले में सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के 10 साल पूरा होने पर नौ जून को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया था. इसके तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवतियों के प्रसव पूर्व जांच की गयी थी, जिसमें कुल 3,924 गर्भवतियों में 504 गर्भवती हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पायी गयी है.

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के 10 साल पूरा होने पर विभागीय निर्देशानुसार विशेष शिविर का आयोजन किया गया था. हालांकि पीएमएसएमए कार्यक्रम के तहत जिले में प्रत्येक माह 9, 15 और 21 तारीख को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया जाता है, लेकिन नौ जून को इसके लिये विशेष ड्राइव चलाया गया, ताकि जिले में सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की जा सके. साथ ही हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली गर्भवतियों की पहचान करते हुये उनके प्रसव तक विशेष देखभाल उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने बताया कि नौ जून को आयोजित विशेष शिविर में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 3,924 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच की गयी, जिसमें 504 गर्भवती हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पायी गयी है. जिसके पूरे प्रसव के दौरान उनके स्वास्थ्य पर विशेष मॉनिटरिंग का निर्देश संबंधित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व आशा को दिया गया है.

प्रखंडवार पीएमएसएमए में मिली एचआरपी की गर्भवती

प्रखंड कुल जांच की गयी गर्भवती एचआरपी

सीएचसी असरगंज 122 22

सीएचसी बरियारपुर 283 65

सीएचसी धरहरा 568 90

सीएचसी, खड़गपुर 399 9

पीएचसी, जमालपुर 454 90

पीएचसी, सदर प्रखंड 542 48

सीएचसी, संग्रामपुर 286 56

एसडीएच, तारापुर 353 24

सीएचसी, टेटियाबंबर 699 76

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 136 21

सदर अस्पताल, मुंगेर 82 3

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन