पीजीआरसी की बैठक संपन्न, शोधपत्रों की स्वीकृति के बाद होगा रजिस्ट्रेशन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीजीआरसी की बैठक संपन्न, शोधपत्रों की स्वीकृति के बाद होगा रजिस्ट्रेशन

राजनीति विज्ञान के लगभग 51 शोधार्थियों ने अपना शोधपत्र पीजीआरसी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय में 7 मई से आरंभ पीएचडी के सोशल साइंस संकाय के 8 विषयों के लिये पीजीआरसी की बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गया. वहीं अब पीजीआसी की बैठक में शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत शोधपत्र के अप्रूवल के बाद पीएचडी के विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी. सिंडिकेट सभागार में कुलपति प्रो. संजय कुमार की अध्यक्षता में सोशल साइंस संकाय के राजनीति विज्ञान विषय के लिये पीजीआरसी की बैठक आयोजित की गयी. जहां कुलपति के साथ सोशल साइंस डीन प्रो. देवराज सुमन तथा राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रभात कुमार, प्राध्यापक प्रो. विद्या चौधरी आदि मौजूद थे. इस दौरान राजनीति विज्ञान के लगभग 51 शोधार्थियों ने अपना शोधपत्र पीजीआरसी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया. सोशल साइंस डीन ने बताया कि पीजीआरसी में शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत शोध पत्र को अप्रूवल मिलने के बाद पीएचडी के सभी संकायों के शोधार्थी के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा ससमय सूचना जारी कर दी जायेगी. विदित हो कि 7 मई को सोसोलॉजी के 2, इकोनॉमिक्स के 31 तथा होम साइंस के 4 शोधार्थियों के लिये पीजीआरसी हुयी. जबकि 8 मई को इतिहास के 58, भूगोल के 2 तथा साइकोलॉजी के 1 शोधार्थी ने पीजीआसी के समक्ष अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन