ePaper

इंटर परीक्षा के चौथे दिन 313 परीक्षार्थी हुए अनुपस्थित

Updated at : 06 Feb 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर परीक्षा के चौथे दिन 313 परीक्षार्थी हुए अनुपस्थित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी से जिले के 25 केंद्रों पर ली जा रही है.

विज्ञापन

मुंगेर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी से जिले के 25 केंद्रों पर ली जा रही है. इसके चौथे दिन की परीक्षा शुक्रवार को हुई. इसमें कुल 16,620 परीक्षार्थियों में 16,307 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 313 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं तीसरे दिन की परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा को लेकर सुबह 8 बजे से ही केंद्रों पर भारी भीड़ पहुंचनी शुरू हो गयी थी. चौथे दिन की परीक्षा दो पालियों में हुई. जिसमें प्रथम पाली में विज्ञान एवं कला संकाय के अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 11,158 परीक्षार्थियों में 10,964 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 194 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही दूसरी पाली में कला एवं वोकेशनल के हिंदी विषय की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 5,462 परीक्षार्थियों में 5,343 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब पांचवें दिन की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के रसायनशास्त्र विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में कला एवं वोकेशनल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जायेगी.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन