आनंद विहार से सिलचर तक जमालपुर होकर चलेगी ऑन डिमांड स्पेशल एक्सप्रेस

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
आनंद विहार से सिलचर तक जमालपुर होकर चलेगी ऑन डिमांड स्पेशल एक्सप्रेस

रेलवे ने ट्रेन ऑन डिमांड योजना के तहत आनंद विहार से सिलचर तक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है

विज्ञापन

जमालपुर.

रेलवे ने ट्रेन ऑन डिमांड योजना के तहत आनंद विहार से सिलचर तक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन आनंद विहार से सोमवार को सिलचर के लिए रवाना होगी और 48 घंटे में आनंद विहार से सिलचर के 2396 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. रेलवे ने इसके लिए समय सारणी भी जारी कर दी है. प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि नॉर्दर्न रेलवे ने 02058 डाउन आनंद विहार-सिलचर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है. जो आनंद विहार से सिलचर जाने के क्रम में 23 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि सायरंग से आनंद विहार के लिए जो नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल 13 सितंबर को किया जाएगा. उसके रैक को वापस सायरंग भेजने के लिए इस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

19:15 बजे पहुंचेगी जमालपुर

जानकारी में बताया गया कि यह ट्रेन 15 सितंबर की मध्य रात्रि 23:55 बजे आनंद विहार से सिलचर के लिए रवाना होगी. जो सुबह 6:55 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन, पूर्वाह्न 10:00 बजे प्रयागराज जंक्शन, अपराह्न 13:20 बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 14:28 बजे बक्सर, 15:10 बजे आरा, 16:10 बजे पटना जंक्शन, 16:58 बजे बख्तियारपुर, 17:30 बजे मोकामा, संध्या 18:10 बजे किऊल रुकने के बाद संध्या 19:15 बजे जमालपुर स्टेशन पहुंचेगी. जहां 2 मिनट रुकने के बाद ट्रेन रात्रि 20:40 बजे भागलपुर, 22:28 बजे साहिबगंज, मध्य रात्रि 1:20 बजे मालदा टाउन, सुबह 5:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी, 7:15 बजे न्यू कोच बिहार, 9:18 बजे न्यू बोंगाईगांव, पूर्वाह्न 10:03 बजे बरपेटा रोड, 11:05 बजे रंगिया जंक्शन और अपराह्न 12:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी. जहां ट्रेन 20 मिनट रुकेगी. जिसके बाद 15:03 बजे होजाई, संध्या 19:23 बजे न्यू हाफ लॉन्ग, 21:55 बजे बदरपुर जंक्शन, 22:50 बजे कथाकाल जंक्शन रुकने के बाद मध्य रात्रि 23:55 बजे सिलचर पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन