18 टीबी मरीजों को निक्षय मित्रों ने दी पोषण सहायता

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
18 टीबी मरीजों को निक्षय मित्रों ने दी पोषण सहायता

जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में मंगलवार को जिला यक्ष्मा विभाग ने टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता वितरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया

विज्ञापन

मुंगेर. जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में मंगलवार को जिला यक्ष्मा विभाग ने टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता वितरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया. अध्यक्षता जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ ध्रुव कुमार ने की. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के निक्षय मित्रों द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट दिया गया. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक पहल है, जिसका उद्देश्य टीबी मरीजों को समुदाय से जोड़कर उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करना है. कोई भी व्यक्ति, संस्था या संगठन निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद ले सकता है और उन्हें पोषण, दवाइयों और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान कर सकता है. निक्षय मित्र बनने के लिए व्यक्ति को निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है. मंगलवार को कुल 18 टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट दिया गया. अबतक कुल 2,189 टीबी के मरीज नोटिफाइड हैं. जबकि निक्षय मित्रों की संख्या अब जिले में कुल 58 हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन