कुर्की जब्ती का इश्तेहार पुलिस ने आरोपी के बदले दूसरे घर चिपकाया

Updated:
विज्ञापन
कुर्की जब्ती का इश्तेहार पुलिस ने आरोपी के बदले दूसरे घर चिपकाया

शामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना पंचायत के गौरा गांव में शुक्रवार को शामपुर पुलिस की लापरवाही सामने आयी.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. शामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना पंचायत के गौरा गांव में शुक्रवार को शामपुर पुलिस की लापरवाही सामने आयी. पुलिस ने कुर्की जब्ती का इश्तेहार नामजद आरोपी के घर नहीं चिपका कर दूसरे घर पर चिपका दिया. इस मामले में गौरा गांव निवासी मो. आरिफ ने शामपुर थाना में आवेदन देकर उनके घर के बाहर चिपकाए गए इश्तेहार को हटाने की मांग की. आवेदन में आरिफ ने बताया कि विगत दस वर्ष पूर्व मेरी बहन की शादी गौरा गांव के मो. जियाउल उर्फ धनुआ के साथ हुई थी. शादी के दो साल बाद ही मो. जियाउल ने मेरी बहन की देखभाल करना बंद कर दिया और दूसरी शादी कर ली. इसके बाद मेरी बहन ने न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराई जो विचाराधीन है. जबकि जियाउल अपनी दूसरी पत्नी के साथ फरार है. फरार जियाउल के नाम से न्यायालय द्वारा कुर्की जब्ती के लिए इश्तेहार निकाला गया. लेकिन दुर्भाग्य है कि यह इश्तेहार जियाउल के घर पर नहीं चिपका कर मेरे घर पर चिपका दिया गया जो न्यायपूर्ण नहीं है. आरिफ ने शामपुर थानाध्यक्ष को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया कि कुर्की जब्ती का इश्तेहार मेरे घर से हटाकर फरार जियाउल या उसके पिता मो. आजाद के घर चिपकाया जाय. इस बाबत शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि भूलवश मो. आरिफ के घर पर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया गया. जिसे हटाकर नामजद के घर पर चिपका दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन