गैस सिलेंडर व ई-केवाईसी को लेकर पूरे दिन लाइन लगने के बावजूद नहीं मिल रही राहत

Updated at : 24 Mar 2026 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलेंडर व ई-केवाईसी को लेकर पूरे दिन लाइन लगने के बावजूद नहीं मिल रही राहत

गैस सिलेंडर व ई-केवाईसी को लेकर पूरे दिन लाइन लगने के बावजूद नहीं मिल रही राहत

विज्ञापन

जमालपुर. गैस की उपलब्धता के प्रशासनिक दावे के विपरीत जमालपुर में गैस सिलेंडर और ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ता सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक इंतजार करते हैं, परंतु इसके बावजूद न तो उन्हें गैस मिलता है और न ही उनका ई-केवाईसी हो पा रहा है. 6 से 7 घंटा इंतजार के बाद उपभोक्ता खाली हाथ मायूस होकर वापस घर लौटने पर विवश हो रहे. सोमवार को जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी अल्बर्ट रोड स्थित शिव पार्वती गैस एजेंसी कार्यालय के बाहर ऐसे ही मायूस दर्जनों उपभोक्ता दिखे. जो सड़क के एक तरफ गैस के लिए सिलेंडर लेकर इंतजार कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ एजेंसी के बंद शटर के बाहर दर्जनों महिलाएं ई-केवाईसी करने के लिए छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर बैठी हुई थी.

गैस सिलेंडर लेने के इंतजार में 10 दिन से लग रहा चक्कर

सोमवार को दर्जनों उपभोक्ता अपने हाथों में रिफिल की पर्ची लेकर सुबह 9 बजे ही पहुंच चुके थे. उपभोक्ताओं जगदीशपुर निवासी महेश मंडल ने बताया कि उसने गैस सिलेंडर के लिए 10 मार्च को ही चिट्ठा कटा लिया है, परंतु अबतक उसे गैस नहीं मिल पाया है. जबकि वह प्रतिदिन गैस कार्यालय पहुंच रहा है. कई अन्य महिलाओं ने बताया कि वे लोग अपना घर का काम छोड़कर गैस लेने के लिए आई है, परंतु गैस नहीं मिल पाया है. इतना ही नहीं एजेंसी के कार्यालय में कोई नहीं है. जो जानकारी दे सके, क्योंकि एजेंसी कार्यालय में 11:30 बजे से लगभग 3 घंटे के लिए ताला लटका रहा. उपभोक्ताओं ने कहा कि इस एजेंसी से डोर टू डोर गैस डिलीवरी नहीं की जाती है और उपभोक्ता को यहां आकर गैस लेना होता है, परंतु स्थिति यह है कि यहां आकर रिफिल की पर्ची काटने के बाद जब गैस का वाहन आता है तो चंद मिनट में सिलेंडर खत्म हो जाता है. ई-केवाईसी करने के लिए 5 घंटे तक इंतजार करना पड़ा.

एजेंसी कार्यालय में लगा रहा ताला

उपभोक्ता सुकरी देवी, रूबी देवी, गुड़िया देवी, बिंदु देवी, संतोला देवी आदि ने बताया कि वे लोग फरदा, नौवागढ़ी और माताडीह से आई है. उन लोगों को ई-केवाईसी करना है, परंतु यहां कार्यालय में पहले तो बताया गया कि इंतजार कीजिए. जबकि कुछ देर के बाद यहां के कर्मचारी ताला लगाकर चले गये. वे लोग 4 घंटे से कार्यालय खुलने का इंतजार कर रही है. लगभग 3:30 बजे कार्यालय का एक कर्मचारी चंदन कुमार आया और उसने बताया कि ई-केवाईसी करने वाला कर्मचारी छुट्टी पर है.

कहते हैं संचालक

संचालक श्रीकांत यादव ने फोन पर सारा दोष आपूर्ति पर मढ़ दिया. उन्होंने कहा की जितनी आपूर्ति होती है. उतना गैस बांट दिया जाता है. उन्होंने कहा एलपीजी सिलेंडर आएगा, तभी तो दे पाएंगे. जो स्टॉक आया था. वह बंट चुका है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन