ePaper

कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Updated at : 08 May 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

जागरूकता रथ को किया रवाना

विज्ञापन

मुंगेर. 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के अध्यक्ष आलोक गुप्ता एवं जिला विधिक प्राधिकार सचिव दिनेश कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शशिशेखर प्रसाद सिंह व सचिव रानी कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थे. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि यह प्रचार रथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में जाकर लोगों को इस राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा, ताकि आम जनमानस राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक हों. उन्होंने बताया कि 10 मई को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के सुलह के लिए अधिक से अधिक पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया गया है. इसके साथ ही पक्षकारों के साथ सभी न्यायिक पदाधिकारी प्रतिदिन प्रिसीसिटिंग कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक वादों को सुलह किया जा सके. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 10 बेंचों का गठन किया गया है. सचिव ने बताया कि लोक अदालत में सुलह के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जाता है. लोक अदालत द्वारा पारित अवार्ड को सिविल कोर्ट की डिक्री की तरह कानूनी मान्यता है. मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अमित रंजन उपाध्याय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रवाल दत्ता, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम नितेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन