सादे समारोह में आज मनाया जायेगा एमयू का आठवां स्थापना दिवस
Updated at : 17 Mar 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय बुधवार को अपना 8वां स्थापना दिवस मना रहा है. इसके लिये आरडी एंड डीजे कॉलेज में अपराह्न 2.30 बजे सादे समारोह में विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जायेगा.
विज्ञापन
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय बुधवार को अपना 8वां स्थापना दिवस मना रहा है. इसके लिये आरडी एंड डीजे कॉलेज में अपराह्न 2.30 बजे सादे समारोह में विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो संजय कुमार करेंगे. वही विश्वविद्यालय द्वारा स्थापना दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
स्थापना दिवस समारोह के लिये बनाये गये कमेटी के संयोजक सह डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस कार्यक्रम अपराह्न 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति करेंगे. इस दौरान जहां अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक वक्ताओं का भाषण होगा. वही इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. जिसमें विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक एवं कला परिषद अधिकारी डॉ मृत्युंजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी. इसके लिये सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी रही छात्राएं
इधर, बुधवार को एमयू के 8वें स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में छात्राएं पूरे जोर-शोर से लगी रही. सांस्कृतिक एवं कला परिषद अधिकारी डॉ मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि स्थापना दिवस पर राजनंदनी द्वारा भाव नृत्य, मौसमी द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा. इसके अतिरिक्त झिझिया नृत्य की प्रस्तुति रिमझिम, गौरी, नीलू, रितिका, श्रुति, प्रीति, रौशनी और कविता देगी. एकरा खान द्वारा गजल और तन्नु श्री द्वारा भरी-भरी मटकी जलसो पर नृत्य की प्रस्तुति होगी. गरबा नृत्य में लक्ष्मी और राजनंदनी होगी. लोक गीत इकरा खान, पायल गुप्ता, लिलि मजुमदार, तन्नु प्रिया और मौसमी मजुमदार प्रस्तुत करेगी. होरी समूह नृत्य राजनंदनी, अंकिता, लिलि, पायल, शीतल, लक्ष्मी, रिमझिम, गौरी, नीलू और रितिका प्रस्तुत करेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




