मुंगेर विश्वविद्यालय ने बीएड परीक्षा को लेकर जारी की अधिसूचना

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय ने बीएड परीक्षा को लेकर जारी की अधिसूचना

मुंगेर विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष शैक्षणिक सत्र 2024-26 तथा बीएड द्वितीय वर्ष शैक्षणिक सत्र 2023-25 की परीक्षा के संचालन को लेकर परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष शैक्षणिक सत्र 2024-26 तथा बीएड द्वितीय वर्ष शैक्षणिक सत्र 2023-25 की परीक्षा के संचालन को लेकर परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया है. बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा 3 मई से शुरू होकर 13 मई के बीच दोनों पालियों में संपन्न कराई जाएगी. विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगी. इसे लेकर विश्वविद्यालय ने कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाये हैं.

परीक्षा केंद्र संबद्ध कालेज

जेआरएस कालेज, जमालपुर – रहमानी बीएड कालेज, मुंगेर

रहमानी बीएड कालेज, मुंगेर – बीएड टीचर ट्रेनिंग कालेज, खगड़िया

एसडीएसमए कालेज, शेखपुरा – साई कालेज आफ टीचर ट्रेनिंग ओनमा, शेखपुरा

एसपीएसडब्ल्यू कालेज, जमुई – जमुई बीएड कालेज, कटाना, जमुई

केएसएस कालेज, लखीसराय – महात्मा गांधी बीएड कालेज, लखीसराय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन