मुंगेर (तारापुर) चुनाव 2025 : कुछ ललटेनिया लोगों में फैला रहे भ्रम : सम्राट चौधरी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर (तारापुर) चुनाव 2025 : कुछ ललटेनिया लोगों में फैला रहे भ्रम : सम्राट चौधरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में बिहार में दो करोड़ लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया गया.

विज्ञापन

मुंगेर (तारापुर) चुनाव 2025 : हवेली खड़गपुर. तारापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले 17 लाख बिजली कनेक्शन था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में बिहार में दो करोड़ लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया गया. वे हवेली खड़गपुर आरएसके उच्च विद्यालय में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ ललटेनिया लोगों में भ्रम फैला रहे हैं, उसके भ्रम में नहीं पड़ना है. एक करोड़ 51 लाख जीविका दीदियों को दिया गया पैसा कोई वापस नहीं ले सकता. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन को 200 से 400 से करने के बाद अब इसकी राशि 1100 रुपये कर दी गयी है. राजद के 15 साल के शासन काल में 94 हजार लोगों को नौकरी दी गयी थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने 20 वर्ष में 18 लाख 50 हजार नौकरियां दी. क्षेत्र में विकास की गाथा लिखी जा रहा है. यहां एक्सप्रेस-वे बनाये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन