मुंगेर में शनिवार को शनि मंदिर में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

मयूर चौक स्थित शनि मंदिर
Munger Darshan Today: मुंगेर शहर के मध्य स्थित मयूर चौक शनि मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यहां प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं, लेकिन शनिवार को विशेष पूजन के कारण भक्तों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रहती है.
मुंगेर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:
Munger Darshan Today: शनिवार को न्याय के देवता भगवान शनिदेव की आराधना के लिए शहर के बेकापुर स्थित मयूर चौक शनि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया.
मुंगेर शहर के मध्य स्थित मयूर चौक शनि मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यहां प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं, लेकिन शनिवार को विशेष पूजन के कारण भक्तों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रहती है.
मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं ने तेल, पुष्प और अन्य पूजन सामग्रियां अर्पित कर शनिदेव की आराधना की. मंदिर में आयोजित विशेष पूजन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
शाम सात बजे आयोजित भव्य आरती और विशेष पूजा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. घंटियों और शंखनाद की गूंज से आसपास का वातावरण धार्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया.
मंदिर समिति के अनुसार प्रत्येक शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










