Munger Assembly : भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने मुंगेर में किया रोड शो, उमड़ी भीड़
Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने-अपने उम्मीदवार के समर्थन में उतर चुके हैं
विज्ञापन
Munger Assembly: मुंगेर.
विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने-अपने उम्मीदवार के समर्थन में उतर चुके हैं. मंगलवार की शाम यहां प्रचार अभियान खत्म हो जायेगा. इससे पहले सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने मुंगेर में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगा. इस दौरान सड़कों पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी.स्मृति ईरानी का हेलीकॉप्टर मुंगेर हवाई अड्डा में उतरा और वहीं से दोपहर 2.50 बजे उनका रोड शो प्रारंभ हो गया. रोड शो नवटोलिया, बिंदवाड़ा मोड़, संदलपुर, कोणार्क मोड़ होते हुए कोड़ा मैदान पहुंचा. इस दौरान वे खुली जीप पर सवार होकर जहां अपने समर्थकों व लोगों का अभिवादन कर रही थी. वहीं एनडीए कार्यकर्ता फूलमाला देकर उनका स्वागत कर रहे थे. उनके साथ मुंगेर से भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय, पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार व जदयू नेत्री सह मुंगेर की मेयर कुमकुम देवी भी जीप पर सवार थीं. रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में सड़क के दोनों ओर भाजपा व एनडीए के समर्थकों की भीड़ लगी रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










