ePaper

कल खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

Updated at : 05 Nov 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
कल खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया और शेखपुरा जिले के कॉलेज बंद रहेंगे. जिसके बाद 7 नवंबर को विश्वविद्यालय के कार्यालय और सभी कॉलेज खुलेंगे.

विज्ञापन

मुंगेर – एमयू मुख्यालय और उसके कॉलेजों में दो दिनों का अवकाश हो चुका है. वहीं अब विश्वविद्यालय व कॉलेज 7 नवंबर शुक्रवार को खुलेंगे. बता दें कि 5 नवंबर को विश्वविद्यालय व कॉलेज कार्तिक पूर्णिमा अवकाश को लेकर बंद रहे. वहीं 6 नवंबर को बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया और शेखपुरा जिले के कॉलेज बंद रहेंगे. जिसके बाद 7 नवंबर को विश्वविद्यालय के कार्यालय और सभी कॉलेज खुलेंगे. हलांकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को जमुई विधान सभा में चुनाव होना है. जिसे लेकर 11 नवंबर को जमुई जिला के कॉलेजों में अवकाश रहेगा.

————————————–

11 नवंबर से भराया जायेगा एलएलबी का परीक्षा फॉर्म

मुंगेर – एमयू अपने सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-6 के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 11 नवंबर से भरायेगा. विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि उक्त सत्रों के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 11 से 17 नवंबर तक भराया जायेगा. जबकि 18 से 20 नवंबर के बीच 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को लॉ कॉलेज में दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. उक्त सत्र के लिये बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को 500 रूपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क ऑनलाइन देना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों को 600 रूपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा.

——————————————-

पीजी सेमेस्टर-3 में 10 नवंबर तक नामांकन का समय

मुंगेर – एमयू ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण सहित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण विद्यार्थी के लिये सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की दोबारा 3 नवंबर से आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 10 नवंबर तक का समय दिया गया है. इस दौरान उक्त सत्र मेें विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन लेंगे. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 2,239 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 1,809, विज्ञान संकाय में 327 तथा वाणिज्य संकाय में 103 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन