आज खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2024 6:51 PM

विज्ञापन

21 अक्तूबर सोमवार को श्रीकृष्ण सिन्हा जयंती अवकाश को लेकर एमयू के कार्यालय व कॉलेज बंद रहें

विज्ञापन

मुंगेर . सोमवार को श्रीकृष्ण सिन्हा जयंती अवकाश के बाद मंगलवार को एमयू मुख्यालय के सभी कार्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे. बता दें कि 20 अक्तूबर रविवार को सप्ताहिक अवकाश के बाद 21 अक्तूबर सोमवार को श्रीकृष्ण सिन्हा जयंती अवकाश को लेकर एमयू के कार्यालय व कॉलेज बंद रहें. हलांकि सोमवार को स्नातक पार्ट-2 परीक्षा केंद्र वाले कॉलेज खुले रहे. जबकि मंगलवार को सभी कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे.

आज होगी बीसीए के तीसरे दिन की परीक्षा

मुंगेर .एमयू द्वारा 18 अक्तूबर से 3 केंद्रों पर सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-1, सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 बीसीए सेमेस्टर-6 की परीक्षा ली जा रही है. जिसके तीसरे दिन की परीक्षा सोमवार को अवकाश के बाद 22 अक्तूबर मंगलवार को होगी. जिसमें प्रथम पाली में सेमेस्टर-2 के पेपर-202 डाटा स्ट्रक्चर यूजिंग सी एंड सी प्लस-2 विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में सेमेस्टर-6 के पेपर-602 क्रिप्टोग्राफी एंड नेटवर्क सिक्योरिटी विषय की परीक्षा ली जायेगी.

स्नातक सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा आज

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज में सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा मंगलवार से होगी. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ सूरज कोनार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 22 से 28 अक्तूबर तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1.30 बजे से 3 बजे तक ली जायेगी. परीक्षा में शामिल होने के लिये विद्यार्थियों आईडी कार्ड तथा रजिस्ट्रेशन स्लीप लाना अनिवार्य होगा, अन्यथा परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जायेगा.

24 अक्तूबर तक पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन का समय

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित छात्राओं के लिये 17 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 24 अक्तूबर तक का समय दिया गया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 के लिये 17 से 24 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संचालित की जा रही है. जिसमें विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य है. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 2,913 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन