एमयू ने कॉलेजों से मांगी सूचनाओं को लेकर बनाया मॉनिटरिंग सेल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एमयू ने कॉलेजों से मांगी सूचनाओं को लेकर बनाया मॉनिटरिंग सेल

मुंगेर विश्वविद्यालय के आदेशों और मांगी गयी सूचनाओं को लेकर कॉलेजों के लापरवाह रवैये पर अब विश्वविद्यालय सख्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के आदेशों और मांगी गयी सूचनाओं को लेकर कॉलेजों के लापरवाह रवैये पर अब विश्वविद्यालय सख्त हो रहा है. इसके लिए कुलपति प्रो संजय कुमार ने मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है. जो विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों से मांगी गयी सूचनाओं और विश्वविद्यालयों के आदेशों का कॉलेजों में अनुपालन की मॉनिटरिंग करेगा. कुलपति के ओएसडी डाॅ प्रियरंजन तिवारी ने बताया कि कुलपति की ओर से मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है. इसमें उनके साथ नोडल अधिकारी डाॅ सूरज कोनार, कुलपति कार्यालय की आइटी इंचार्ज सह बीआरएम कॉलेज के फिजिक्स की सहायक प्राध्यापिक डाॅ माधवी यादव को सदस्य बनाया गया है. जबकि मॉनिटरिंग सेल में कुलपति कार्यालय के कर्मी शशांक कुमार व तापस कुमार शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मॉनिटरिंग सेल के सदस्य विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों से मांगी गयी प्रत्येक सूचनाओं का डाटा तैयार करेंगे. इसके साथ ही जिन कॉलेजों द्वारा समय पर सूचनाएं उपलब्ध नहीं करायी जायेगी. वैसे कॉलेजों को ससमय सूचनाएं भेजने को लेकर निर्देशित करेंगे. उन्होंने कहा कि आये दिन कॉलेजों द्वारा विश्वविद्यालय को सूचनाएं विलंब से दी जाती है. इसके कारण कई बार कार्य लंबित रह जाते हैं. इसके साथ ही कार्य को पूर्ण करने में परेशानी होती है. इसी को देखते हुए कुलपति की ओर से मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन