Mungert. तीसरे दिन गंगा से बरामद हुआ लापता बच्चे का शव

Updated:
विज्ञापन
Mungert. तीसरे दिन गंगा से बरामद हुआ लापता बच्चे का शव

तीसरे दिन गंगा से बरामद हुआ लापता बच्चे का शव

विज्ञापन

मुंगेर. तीसरे दिन गंगा से बरामद हुआ लापता बच्चे का शव मुंगेर कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन बाजार निवासी स्वर्गीय विनोद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार क शव शनिवार को गोताखोरों की टीम ने गंगा से बरामद किया। स्व्जनो द्वारा पहचान किए जाने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को घर में जनेउ कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी बच्चे देर रात तक डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। बड़ा भाई हर्षित ने सभी को डांटकर डीजे बंद करने को कहा । इसी बात से गुस्सा कर अंकित घर से निकाल कर गंगा की ओर चला गया था। स्थानीय लोगों द्वारा देर रात 1 बजे अंकित को बेलन बाजार गंगा घाट की ओर जाते देखा गया था । इससे परिजनों को आशंका थी कि वह गंगा में डूब गया है। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गोताखोरों द्वारा लगातार तीन दिन खोज दिन के पश्चात शनिवार की दोपहर खगड़िया के बलखंडी टोल मथाय के समीप गोताखोरों द्वारा शब बरामद किया गया। शुभ मिलने के पश्चात मां भाइयों सहित स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन