शहीद रामफल मंडल की 101वीं जयंती मनी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
शहीद रामफल मंडल की 101वीं जयंती मनी

शहीद रामफल मंडल की 101वीं जयंती मनी

विज्ञापन

जमालपुर. वलीपुर में बुधवार को अति पिछड़ा सेना द्वारा 19 वर्ष की आयु में बलिदान देने वाले शहीद रामपाल मंडल की 101 ली जयंती समारोह मनाई गई. अध्यक्षता रामचंद्र प्रसाद ने की. संस्था के संयोजक मुनीलाल मंडल ने मुंगेर में पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल की मूर्ति स्थापित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका वादा भी किया था. मेडिकल कॉलेज या मुंगेर यूनिवर्सिटी का नाम ब्रह्मानंद मंडल के नाम पर किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के संघर्ष को जान सके. उन्होंने लोकसभा और विधानसभा में अति पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण, राजनीतिक पार्टी या गठबंधन की एक तिहाई टिकट अति पिछड़ा जातियों को देने, जस्टिस जी रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, नगर निकाय और पंचायती राज में आरक्षण की सीमा बढ़ाने, 5 करोड़ तक की ठेकेदारी में एससी-एसटी- ईबीसी के लिए आरक्षण व्यवस्था देने की भी मांग की. इसके अतिरिक्त बिहार के स्कूली पाठ्यक्रम में शाहिद रामपाल मंडल की जीवनी को शामिल करने की मांग की. मौके पर अशोक कुमार मंडल, ओम जय कुमार, डॉ रामानंद सिंह, रामजीवन मंडल, सोहन मंडल, विनय कुमार पटेल, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, आनंदी मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन