जुर्म की दहलीज नाटक में अमीरी व गरीबी के बीच प्रेम का किया चित्रण

Updated at : 27 Feb 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
जुर्म की दहलीज नाटक में अमीरी व गरीबी के बीच प्रेम का किया चित्रण

हाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार की देर रात शिव-पार्वती विवाह की झांकी एवं बरात प्रखंड के कमराय गांव स्थित कर्पूरानाथ महादेव मंदिर से निकाली गई

विज्ञापन

असरगंज. महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार की देर रात शिव-पार्वती विवाह की झांकी व बारात प्रखंड के कमराय गांव स्थित कर्पूरानाथ महादेव मंदिर से निकाली गई और शिव-पार्वती विवाह की रस्म धूमधाम से की गयी. मौके पर श्री श्री 108 कर्पूरानाथ नाट्य कला परिषद कमरांय द्वारा दो दिवसीय नाटक का मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भोलेनाथ गीत से हुआ. नाटक के पहले दिन स्थानीय युवा कलाकारों ने जुर्म की दहलीज जाने का नाटक का मंचन किया. इस नाटक में अमीरी और गरीबी के बीच पनपती मोहब्बत में मिलन का चित्रण किया गया. दिखाया गया कि राधा और किशन के मोहब्बत में दौलत रोड़ा बनती है और ठाकुर अपनी बेटी राधा की सगाई दौलतमंद तस्कर प्रशांत से कर देता है. इधर जुर्म की दुनिया में कृष्ण और प्रशांत आपस में मिलते हैं और दोस्त बन जाते हैं. लेकिन प्रशांत को पता चलता है कि ठाकुर की बेटी, जिससे उसकी सगाई होने वाली है वह तो किशन की मोहब्बत है. अंततः प्रशांत जुर्म की दुनिया छोड़ अदालत में संपूर्ण समर्पण कर देता है और राधा किशन को एक करता है. अभिनय का निर्देशन सेवानिवृत शिक्षक प्रभाकर सिंह द्वारा किया गया था. कार्यक्रम में सवाल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा रिकॉर्डिंग डांस पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. पीछे से प्राउंटर देने का काम अंजनी कुमार सिंह ने किया. जबकि सजावट का कार्य राजेश मास्टर, रवि एवं चिंटू ने किया. अभिनय में बिट्टू मास्टर, सत्यम सिंह, सिंटू कुमार, कन्हैया कुमार सहित दर्जनों कलाकारों ने अपनी भूमिका पेश की.

भोलेनाथ गीत पर झूमे श्रद्धालु

हवेली खड़गपुर. प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर धूमधाम से झांकी के साथ शिव बारात निकाली गयी. नगर के केशरवानी ठाकुरबाड़ी, गांधी पुल स्थित शिव मंदिर, थाना शिव मंदिर, कंटिया बाजार समेत नगर क्षेत्र के अलावा पहाड़पुर, बहिरा, धपरी, महादेव स्थान लड़ुई सहित विभिन्न शिव मंदिरों से भक्तिभाव के साथ शिव बारात में ग्रामीण और नगरवासी शामिल हुए. वहीं पहाड़पुर गांव में महाशिवरात्रि पर भक्ति भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बेगूसराय की भाग्यश्री ने जय भोलेनाथ… गीत गाकर दर्शकों को खूब झुमाया. वहीं गायक रमन सिंह ने शिव को समर्पित भजन को पेश कर माहौल को भक्ति के सागर में बांधे रखा. मौके पर कमेटी के संयोजक रविशंकर सिंह, प्रहलाद कुमार, सनमून कुमार, निशांत बाबा, पायलट बाबा, प्रदीप बाबा, पीयूष कुमार तोमर, सुजीत बाबा, अमित कुमार सहित प्रबुद्ध ग्रामीण मौजूद थे.

धर्म योग आध्यात्म जागरण शिविर का आयोजन

धरहरा. हेमजापुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में महाशिवरात्रि पर धर्म योग, आध्यात्म, आत्मा अनुसंधान शिक्षा केंद्र दुर्गापुर द्वारा एक दिवसीय ओमकार उपासना सह चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का राजू स्वामी की अगुआई में रामविलास सिंह ने किया. इसके उपरांत स्थानीय शिव मंदिर में हवन आहुति द्वारा ऊकारोपासना सत्र आरंभ की गई. इसके बाद ऊकार नाद का धर्म प्रेमियों ने अभ्यास किया. जिसमें बाहाचौकी एवं शिवकुंड के श्रद्धालुओं ने भाग लिया. बताया जाता है कि ऊकार नाद का अभ्यास आयु व स्वास्थ्य वृद्धि में काफी सहायक होता है. बाद में मुख्य प्रस्तोता राजू स्वामी ने ऊकार उपासना के महत्व को विस्तार से बताया. मौके पर मुख्य प्रस्तोता ब्रह्मबिद, मधुकर मोदी, बसंत ठाकुर, रामविलास सिंह, सदानंद सिंह, सजीवन सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन