रेल क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर मुख्य कारखाना प्रबंधक को लिखा पत्र

समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति ने रेल क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर रेल इंजन कारखाना जमालपुर के मुख्य कारखाना प्रबंधक को शुक्रवार को पत्र लिखा
जमालपुर. समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति ने रेल क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर रेल इंजन कारखाना जमालपुर के मुख्य कारखाना प्रबंधक को शुक्रवार को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि मुख्य रेलवे अस्पताल जमालपुर, जो इस क्षेत्र के रेल कर्मियों के इलाज का एकमात्र माध्यम है. पूरी तरह जंगल जोन में तब्दील हो गया है. रेलवे द्वारा साफ-सफाई के मध्य करोड़ों रुपए आवंटन के बावजूद साफ-सफाई पर रेल प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है. जो कहीं से उचित प्रतीत नहीं होता है. वहीं उन्होंने सड़क निर्माण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हाल के दिनों में रेलवे की कई सड़कों का निर्माण हुआ, लेकिन कई वर्षों बाद स्टेडियम रोड में हो रहे सड़क निर्माण में गुणवत्ता का घोर अभाव है. निर्माण कार्य का आलम यह है की हल्की बरसात में ही सड़क में गड्ढा बन जाता है. उन्होंने कहा कि छठ पूजा के लिये नगर परिषद कार्यालय जमालपुर सरकार के आवंटित राशि का खुलेआम बंदर बताकर अपनी पीठ थपथपा रही है. सपा नेता ने आग्रह किया है कि फिल्टर वाटर के नीचे स्थित नहर से काली पहाड़ी स्थित नहर में पानी डालने की समुचित व्यवस्था की जाए. जिससे छठ व्रतियों को कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




