स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व करने का प्रशिक्षण लेने पहुंचे शिक्षार्थी
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 28 May 2026 8:07 PM
जमालपुर स्टेशन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शिक्षार्थियों का किया स्वागत
जमालपुर स्टेशन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शिक्षार्थियों का किया स्वागत जमालपुर मुंगेर के सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग व घोष वर्ग को लेकर माहौल पूरी तरह संघमय हो गया है. बताया गया कि 28 मई से 12 जून तक सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से 260 शिक्षार्थियों का दल गुरुवार को जमालपुर पहुंचा. जहां संघ के कार्यकर्ताओं ने शिक्षार्थियों का अभिनंदन किया और उन्हें बसों से प्रशिक्षण स्थल तक पहुंचाया. जिला प्रचार प्रमुख बसंत राणा ने बताया कि दक्षिण बिहार से कुल 260 शिक्षार्थी इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास और संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. इसके साथ ही उत्तर पूर्व क्षेत्र बिहार-झारखंड का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम भी संचालित हो रहा है, जिसका समापन भी 12 जून को होगा. स्थानीय संघ के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में अनुशासित तरीके से शिक्षार्थियों का अभिनंदन किया और उन्हें वर्ग स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली. बताया गया कि प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न प्रकार के बौद्धिक सत्र, सामूहिक गतिविधियां और नेतृत्व विकास कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. प्रचार प्रमुख ने बताया कि इन सत्रों का उद्देश्य स्वयंसेवकों में सामाजिक सेवा भावना, संगठनात्मक दक्षता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना है. मौके पर संघ चालक चंद्रशेखर खेतान, राकेश अम्बष्ठ, शंकर कुमार सिंह, रोशन कुमार, रितेश कुमार, आयुष, संतोष कुमार, विक्की आनंद, अनुराग गुहा और प्रज्ञान गौतम समेत कई स्वयंसेवक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










