पीजी सेमेस्टर-1 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

Updated at : 18 Mar 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

अबतक कुल 3,182 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा परीक्षा

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 मार्च से आरंभ की है. इसमें विद्यार्थियों को 17 से 19 मार्च के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. इधर अबतक कुल 3,182 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 2,464, विज्ञान संकाय में 620 तथा वाणिज्य संकाय में 98 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

शनिवार को एमयू व कॉलेजों में रहेगा अवकाश

मुंगेर. एमयू और उसके कॉलेजों में 21 मार्च शनिवार को ईद का अवकाश रहेगा. इसके बाद 23 मार्च सोमवार से विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 21 मार्च को ईद और 22 मार्च को रविवार व बिहार दिवस को लेकर अवकाश रहेगा. इसके बाद 23 मार्च सोमवार से विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे. हालांकि इसके बाद 26 मार्च को सम्राट अशोक जयंती और 27 मार्च को रामनवमी को लेकर अवकाश रहेगा. जबकि 31 मार्च को महावीर जयंती को लेकर अवकाश रहेगा.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन