फर्नीचर में छिपा कर लायी जा रही 5760 बोतल शराब जब्त

Updated at : 18 Mar 2026 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
फर्नीचर में छिपा कर लायी जा रही 5760 बोतल शराब जब्त

ट्रक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन

विज्ञापन

लड़ैयाटांड थाना पुलिस ने कोठवा-सखौल मुख्य मार्ग के पास की कार्रवाई

धरहरा. लड़ैयाटांड थाना पुलिस ने मंगलवार की रात कोठवा-सखौल मुख्य मार्ग में सड़क किनारे लावारिस अवस्था में एक खड़े ट्रक से 5760 बोतल विदेशी शराब बरामद की, जो पुराने फर्नीचर की आड़ में छिपा लायी गयी थी. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. वैसे पुलिस ने ट्रक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि लड़ैयाटांड थाना पुलिस को सूचना मिली कि पुराने फर्नीचर की आड़ में बड़े पैमाने पर ट्रक में शराब छिपा कर रखी गयी है. इसको लेकर मंगलवार की रात पुलिस ने कोठवा-सखौल मुख्य मार्ग में पहुंची. पहाड़ी किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिसका नंबर डीएल -1 एलएएन- 6344 था. पुलिस ने ट्रक को घेर लिया, लेकिन ट्रक पर कोई नहीं था. जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो ट्रक में रखे अलमारी, वाशिंग मशीन, सोफा और फ्रिज जैसे घरेलू सामानों के पीछे छुपाकर रखी गयी विदेशी शराब का 40 कार्टन बरामद किया गया. तस्करों ने हर सामान के भीतर खोखला स्थान तैयार कर शराब की पेटियाें को इस तरह छिपा कर रखा था. पहली नजर में इसका पता लगाना बेहद मुश्किल था. ट्रक से 180 एमएल की “किंग्स गोल्ड व्हिस्की” की कुल 40 कार्टन बरामद हुई. प्रत्येक कार्टन में 144 बोतलें थीं. यानी कुल 5760 बोतल शराब जब्त की गयी, जो 960 लीटर है. प्रारंभिक जांच में शराब के उत्तराखंड निर्मित होने की बात सामने आयी है.

ट्रक में लगा था सेंसर सिस्टम

तस्करों ने ट्रक में विशेष सेंसर सिस्टम लगाया हुआ है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या पुलिस की मौजूदगी की जानकारी मिल सके. यह सिस्टम इतना जटिल था कि पुलिस को इसे हटाने के लिए मेकेनिक की मदद लेनी पड़ी. यहीं कारण रहा कि तस्कर पुलिस के आने से पहले ही अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला. जिसके बाद पुलिस ट्रक व शराब को थाना ले आया.

कहते हैं थानाध्यक्ष

लड़ैयाटांड थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि सूचना पर छापेमारी कर ट्रक से पुलिस ने 960 लीटर विदेशी शराब जब्त की, जो फर्नीचर एवं घरेलू सामान के बीच में छिपा कर रखी गयी थी. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों की शिनाख्त की जा रही है.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन