ePaper

स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकन व पंजीयन की अंतिम तिथि कल तक

Updated at : 13 Sep 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकन व पंजीयन की अंतिम तिथि कल तक

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकित विद्यार्थियों के लिये जहां तीन सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है

विज्ञापन

अबतक कुल 38,285 नामांकन व 33,305 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

मुंगेर.

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकित विद्यार्थियों के लिये जहां तीन सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है. वहीं आठ सितंबर से उक्त सत्र के लिये रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया भी आरंभ की गयी है. विश्वविद्यालय द्वारा दोनों की प्रक्रियाओं के लिये विद्यार्थियों को 15 सितंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं उक्त सत्र में जहां अबतक कुल 38,285 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वहीं अबतक कुल 33,305 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

बता दें कि एमयू ने स्नातक सेमेस्टर-1 के वैसे विद्यार्थी, जो अबतक नामांकन ले चुके हैं. उनके लिये 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें 15 सितंबर तक विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का समय दिया गया है. इसमें विद्यार्थियों को कुल 600 रूपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना है. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 33,305 विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 28,294, विज्ञान संकाय में 4,681 तथा वाणिज्य संकाय में 330 विद्यार्थियों ने अबतक रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय ने स्नातक के रिक्त सीटों पर 15 सितंबर तक ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत नामांकन का समय दिया गया है. जिसमें अबतक कुल 38,285 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. इसमें कला संकाय में 32,758, विज्ञान संकाय में 5,535 तथा वाणिज्य संकाय में 392 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन