स्नातक सेमेस्टर-1 के नामांकन व रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 के नामांकन व रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

विश्वविद्यालय द्वारा दोनों की प्रक्रियाओं के लिये विद्यार्थियों को 15 सितंबर तक का समय दिया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके विद्यार्थियों के लिए जहां 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है. वहीं 8 सितंबर से उक्त सत्र के लिए रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन भी आरंभ है. विश्वविद्यालय द्वारा दोनों की प्रक्रियाओं के लिये विद्यार्थियों को 15 सितंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी. उक्त सत्र में जहां अबतक कुल 38,285 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वहीं अबतक कुल 33,305 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. बता दें कि एमयू ने स्नातक सेमेस्टर-1 के वैसे विद्यार्थी, जो अबतक नामांकन ले चुके हैं. उनके लिये 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें 15 सितंबर तक विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का समय दिया गया है. इसमें विद्यार्थियों को कुल 600 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना है. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 33,305 विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 28,294, विज्ञान संकाय में 4,681 तथा वाणिज्य संकाय में 330 विद्यार्थियों ने अबतक रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय ने स्नातक के रिक्त सीटों पर 15 सितंबर तक ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत नामांकन का समय दिया गया है. जिसमें अबतक कुल 38,285 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. इसमें कला संकाय में 32,758, विज्ञान संकाय में 5,535 तथा वाणिज्य संकाय में 392 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन