ePaper

खगड़िया-जमालपुर डेमू ट्रेन 4 घंटे विलंब हुआ परिचालन

Updated at : 25 Jul 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया-जमालपुर डेमू ट्रेन 4 घंटे विलंब हुआ परिचालन

53442 डाउन जमालपुर-देवघर पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय सुबह 5:10 बजे के बजाय 6:45 गंतव्य के लिए रवाना हो पाई

विज्ञापन

जमालपुर खगड़िया से चलकर जमालपुर आने वाली 73463 अप डेमू ट्रेन का परिचालन समय पर नहीं हो पा रहा है. गुरुवार को भी ऐसा ही देखने को मिला. जब यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 19:25 बजे से लगभग 4 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर मध्य रात्रि 23:37 बजे जमालपुर पहुंची. जिसके कारण 73436 डाउन जमालपुर-भागलपुर डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय संध्या 18:55 बजे के बजाय मध्य रात्रि 12:30 बजे जमालपुर से गंतव्य के लिए रवाना हुई. इसी प्रकार 73426 डाउन किऊल- जमालपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय 23:45 बजे के बजाय 1:28 बजे जमालपुर आई. जबकि 53442 डाउन जमालपुर-देवघर पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय सुबह 5:10 बजे के बजाय 6:45 गंतव्य के लिए रवाना हो पाई. इसी प्रकार 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय 9:25 बजे के स्थान पर 10:40 बजे जमालपुर आई. जबकि 05509 आप सहरसा-जमालपुर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय प्रातः 8:05 बजे के बदले 10:25 बजे जमालपुर आई. जिसके कारण जमालपुर से गया के लिए रवाना होने वाली 53615 आप पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय प्रातः 8:25 बजे के बदले 10:34 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई. जबकि 08646 डाउन रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय प्रातः 9:15 बजे के बजाय 10:42 बजे जमालपुर पहुंची. वहीं 05545 डाउन रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:08 बजे के बजाय 14:37 बजे आई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन