अधिकारी अपने मोबाइल में रखें अपराधियों का फोटो : आईजी

Updated at : 26 Mar 2026 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारी अपने मोबाइल में रखें अपराधियों का फोटो : आईजी

गहन अनुसंधान किए जाएंगे और अपराधियों को पकड़े जाएंगे.

विज्ञापन

* जल्द ही अभयपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्र रूप से काम करने लगेगा आरपीएफ पोस्ट

जमालपुर

जमालपुर पूर्व रेलवे का एक महत्वपूर्ण जगह है. जहां स्टेशन के साथ ही रेलवे के कई संस्थान है और स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल का पोस्ट नहीं रहना आश्चर्य का विषय है. यह बातें गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमियनंदन सिन्हा ने आरपीएफ पोस्ट में मीडिया कर्मी से बातें करते हुए कही.

मोबाइल में हो अपराधियों का फोटो

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जो रेल यात्रियों से जुड़े अपराध होते हैं. उसे कम करना है. ड्यूटी पर तैनात लोगों को यह ठान लेना है कि अपराध के विरुद्ध ड्यूटी कर रहे हैं. हाल के दिनों में कुछ अच्छे काम रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किए गए हैं. रेलवे सुरक्षा बल ने भागलपुर में बहुत अच्छा काम किया. यात्रियों की चोरी के सामान बरामद किए. इस मामले में और गहन अनुसंधान किए जाएंगे और अपराधियों को पकड़े जाएंगे. उन्होंने कहा कि ड्यूटी करने वाले अधिकारियों के मोबाइल में अपराधियों के फोटो रखें, ताकि कोई अपराधी उनके आंख के सामने से निकलने में सफल न हो सके. सीसीटीवी का अधिकतम उपयोग करें, क्योंकि सीसीटीवी में जो एफआरएस सॉफ्टवेयर है. वह काफी प्रभावकारी है. जब हम सीसीटीवी में किसी क्रिमिनल का फोटो डालते हैं और वह क्रिमिनल सीसीटीवी के सामने से गुजरता है तो यह सॉफ्टवेयर तुरंत अलर्ट जारी कर देता है.

अभयपुर में भी लगेगा आरपीएफ पोस्ट

महानिरीक्षक ने बताया कि अभयपुर में पहले से ही रेलवे सुरक्षा बल का पोस्ट बना दिया गया है. वहां अधिकारियों और जवानों की प्रति नियुक्ति जल्द कर दिया जायेगा. वर्तमान में अभयपुर में अस्थाई नियुक्ति दी गई है. उन्होंने बताया कि पूरे भारतीय रेल में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर चल रहा है. जो बड़े स्टेशन है. पहले वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बरियारपुर में ज्यादा समस्या है तो वहां अलग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

—————————————————-

बॉक्स

————————————————–

अतिक्रमण हटाने में स्थानीय प्रशासन नहीं कर रहा सहयोग

जमालपुर :

महानिरीक्षक ने बताया कि रेल क्षेत्र में अतिक्रमण एक बहुत बड़ी समस्या है और यह समस्या पूरे देश में है, परंतु जमालपुर क्षेत्र में रेलवे की बड़ी जमीन है. जहां अतिक्रमण हटाने में स्थानीय प्रशासन सहयोग नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्य कारखाना प्रबंधक के साथ बैठक में भी उन्होंने यह मामला उठाया और बताया कि जब उनके द्वारा अतिक्रमण हटाने में सहयोग के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया गया तो स्थानीय प्रशासन द्वारा कहा गया कि 2 महीने बाद अतिक्रमण हटाया जाए. ऐसी स्थिति में रेलवे सुरक्षा बल अपने भरोसे अतिक्रमण हटाने में सक्षम नहीं है. उन्होंने बताया कि बंगाल में यह समस्या भी विकराल रूप में है. जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर का कार्यालय होना चाहिए. इस संबंध में अधिकारियों से बात की जा रही है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में रेलवे सुरक्षा बल को कई प्रकार के कानूनी अधिकार हासिल हुए हैं, हलांकि इंडियन पेनल कोड के अंतर्गत जब मामला सामने आता है तो रेल पुलिस से सहयोग लिया जाता है. उन्होंने बताया कि दोनों सुरक्षा तंत्र मिलकर काम कर रहे हैं. मौके पर डिप्टी सिक्योरिटी कमांडेंट असीम कुमार कल्लू और पोस्ट इंचार्ज राजीव नयन मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन