30 मार्च को मनाया जाेेयेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्मकल्याणक

Updated at : 26 Mar 2026 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
30 मार्च को मनाया जाेेयेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्मकल्याणक

वात्सल्य भोज का आयोजन अपराह्न 1 से 3 बजे तक जैन भवन में किया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर श्री सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा मुंगेर में 30 मार्च को जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625 वां जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया जायेगा. इस दौरान शोभायात्रा के साथ कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम संयोजक निर्मल जैन ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पुरी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि 30 मार्च को प्रात: 8 बजे नवनिर्मित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, अहिंसा पथ से प्रारंभ होगी. जो नगर के मुख्य मार्गों में प्रवर्तन करती हुई 10:30 बजे मंदिर परिसर में सम्पन्न होगी. शोभायात्रा के बाद वात्सल्य भोज का आयोजन अपराह्न 1 से 3 बजे तक जैन भवन में किया जायेगा. उन्होंने बताया कि अहिंसा के अग्रदूत जीओ और जीने दो के प्रणेता श्री महावीर प्रभु के जन्मकल्याणक को शाकाहार दिवस और गोरक्षा दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा. जिसमें जिले के सभी जैन धर्मालंबी सहित अन्य लोग शामिल होंगे. इसे लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन