चांसलर ट्रॉफी में शिरकत करेगी मुंगेर विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम

Updated at : 07 Oct 2024 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

पटना के कंकड़बाग में 15 से 20 अक्तूबर के बीच आयोजित होने वाले चांसलर ट्रॉफी में मुंगेर विश्वविद्यालय की महिला व पुरुष कबड्डी टीम शिरकत करेगी.

विज्ञापन

15 से 20 अक्तूबर के बीच पटना में आयोजित होगा चांसलर ट्रॉफी, प्रतिनिधि, मुंगेर. पटना के कंकड़बाग में 15 से 20 अक्तूबर के बीच आयोजित होने वाले चांसलर ट्रॉफी में मुंगेर विश्वविद्यालय की महिला व पुरुष कबड्डी टीम शिरकत करेगी. जिसके लिये टीम तैयार करने को लेकर विश्वविद्यालय का खेल विभाग लग गया है. खेल पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि पटना कंकड़बाग में 15 से 20 अक्तूबर तक कबड्डी का चांसलर ट्रॉफी टूर्नामेंट होना है. इसमें एमयू की महिला व पुरुष कबड्डी टीम भी भाग लेगी. हालांकि, इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट के बाद एमयू के लिये महिला व पुरुष कबड्डी टीम का चयन किया गया है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये पहले विश्वविद्यालय कैंप आयोजित करेगा. इसमें चयनित खिलाड़ी ही इस टूर्नामेंट के लिये विश्वविद्यालय की टीम में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि वित्त पदाधिकारी प्रो. रंजन कुमार के बीमार होने के कारण कैंप आयोजित करने को लेकर कुलसचिव से बात की गयी है. जल्द ही कैंप आरंभ कर टीम का चयन किया जायेगा. इधर, खेल पदाधिकारी ने बताया कि 21 अक्तूबर से केकेएम कॉलेज, जमुई में इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट भी आरंभ हो रहा है. जिसके आयोजक कॉलेज के अनुरोध पर खेल आयोजक स्थल को बदला जा सकता है. इसपर निर्णय लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन