हैंडबॉल फाइनल मुकाबले में जमालपुर ने बरौनी को 9-4 से हराया

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 29 Apr 2025 10:38 PM

विज्ञापन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जमालपुर में तीन दिवसीय केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग अंडर 17 एवं अंडर 14 बालिका वर्ग के दूसरे दिन जमालपुर की छात्राओं ने बेहतर किया

विज्ञापन

जमालपुर.

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जमालपुर में तीन दिवसीय केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग अंडर 17 एवं अंडर 14 बालिका वर्ग के दूसरे दिन जमालपुर की छात्राओं ने बेहतर किया. साथ ही अंडर 17 हैंडबॉल फाइनल जीत लिया. दूसरे दिन केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय कार्यालय पटना के सहायक आयुक्त पूर्णेन्दु मंडल ने खेल स्थल का औचक निरीक्षण किया. साथ ही प्राचार्या संतोष चौधरी को धन्यवाद दिया. दूसरे दिन के खेल में अंदर 17 हैंडबॉल फाइनल मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय जमालपुर की टीम ने केंद्रीय विद्यालय बरौनी को 9-4 से हरा दिया. वहीं अंदर 17 वॉलीबॉल के लीग मैच में केंद्रीय विद्यालय सोनपुर ने शिवहर को 2-0 से हराया. बुधवार को केंद्रीय विद्यालय गढ़ा और बांका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. फाइनल में जीत हासिल करने वाली टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर पटना संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे. दूसरे दिन के खेल में संतोष कुमार शारीरिक शिक्षा एवं गेम कोच राकेश कुंदन के अतिरिक्त इप्शिता, मधु नितेश, सत्यव्रत भास्कर, अवनीश, शशि प्रकाश, सोनिया और प्रीति का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन