सड़क दुर्घटना में घायल युवक का बेहोशी की हालत में चल रहा इलाज
Updated at : 29 Jan 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 पर नौवागढ़ी के समीप मंगलवार की रात सड़क किनारे घायल अवस्था में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला.
विज्ञापन
घायल युवक के बेहोश रहने से अब तक नहीं हुई पहचान
मुंगेर. मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 पर नौवागढ़ी के समीप मंगलवार की रात सड़क किनारे घायल अवस्था में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला. जिसे नयारामनगर थाना की गश्ती टीम ने उठा कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, लेकिन बेहोश रहने के कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो पायी है. बताया जाता है मंगलवार की रात लगभग 1 बजे नयारामनगर थाना की गश्ती टीम बौचाही से कुछ दूर आगे बढ़ी तो सड़क किनारे एक बाइक गिरी पड़ी देखी. जब बाइक के पास ही गिरे युवक पर नजर पड़ी तो गश्ती इंचार्ज एसआई विजय बहादुर सिंह ने गाड़ी रोकी और पास गये. युवक बुरी तरह घायल था और बेहोश पड़ा हुआ था. गश्ती पुलिस टीम ने उसे रात में ही इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया. बुधवार की शाम तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि वह सदर अस्पताल में बेहोश पड़ा हुआ है. बताया जाता है कि किसी वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल हुआ है, जिसका हेड इंज्यूरी होने के साथ ही अधिक खून निकल गया. इधर पुलिस रात में ही बाइक को उठा कर थाने ले आयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




