प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को खेती-किसानी के बारे में दी गयी जानकारी

Updated at : 05 Mar 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को खेती-किसानी के बारे में दी गयी जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर में प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को हुआ.

विज्ञापन

मुंगेर. कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर में प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को हुआ. जिसका उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार, ई. अशोक कुमार, डॉ बीडी सिंह, डॉ विनोद कुमार, प्रह्लाद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कृषि वैज्ञानिकों ने अपने-अपने विषय से संचालित प्रशिक्षण, योजनाओं का जिक्र किया और किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारियों का सहयोग एवं उनकी भूमिका किस तरह से उपयोगी सिद्ध हो सकती है, इसकी जानकारी दी. कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर द्वारा चलायी जा रही सीड हब, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन इकाई, मशरूम उत्पादन इकाई, प्राकृतिक खेती, जलवायु अनुकूल खेती, उद्यान नर्सरी, कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया गया. पदाधिकारियों को कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण भी कराया गया. उनको क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी गयी एवं बड़े पैमाने पर हो रहे फसलों के उत्पादन के बारे में अवगत कराया. गेहूं, सरसों, सब्जी, दलहन, मधुमक्खीपालन, बागवानी जैसे आम की फलों पर विशेष रूप से जानकारी दी गयी. उनको किसनों के लिए सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया गया. साथ ही किसान तकनीकी खेती कर कैसे आगे बढ़े इसमें उनकी भूमिका क्या होगी, इसके बारे में भी बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन