स्टेट असेसमेंट के लिए 31 तक अस्पताल प्रबंधन करेगा आवेदन

सदर अस्पताल के लगभग 12 विभागों के लिये इन्क्वास के तहत अब अस्पताल प्रबंधन स्टेट असेसमेंट को लेकर आवेदन की तैयारी कर रहा है.
मुंगेर. सदर अस्पताल के लगभग 12 विभागों के लिये इन्क्वास के तहत अब अस्पताल प्रबंधन स्टेट असेसमेंट को लेकर आवेदन की तैयारी कर रहा है. जिसकी अंतिम समीक्षा बैठक बुधवार को अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. जहां अस्पताल प्रबंधक तौसिफ हसनैन के अलावा सभी वार्ड की इंचार्ज नर्स और सभी विभाग के स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. उपाधीक्षक ने बताया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण व बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाये जा रहे इन्क्वास असेसमेंट कार्यक्रम के तहत अस्पताल प्रबंधन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा 31 जनवरी को इन्क्वास असेसमेंट के लिए जिला स्वास्थ्य समिति को आवेदन सौंपा जाना है. आवेदन के पश्चात स्टेट टीम असेसमेंट के लिए सदर अस्पताल पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लेगी. उपाधीक्षक ने सदर अस्पताल के लिए निर्धारित चेकलिस्ट के अनुरूप काम करने का निर्देश सभी वार्ड इंचार्ज को दिया. समीक्षा के दौरान दवा वितरण काउंटर और महिला वार्ड में कुछ कमी सामने आई, जिसे पूरा करने का निर्देश उपाधीक्षक ने दिया. मौके पर सहयोगी संस्था पिरामल की डॉ नीलू, दीपांशी, सुचारिता, वार्ड इंचार्ज ज्योति कुमारी सहित अन्य मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




