समान काम, समान वेतन की मांग को लेकर गृहरक्षकों ने दिया धरना

Updated at : 27 Jan 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
समान काम, समान वेतन की मांग को लेकर गृहरक्षकों ने दिया धरना

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर सोमवार को मुंगेर इकाई के बैनर तले गृहरक्षकों ने शहीद स्मारक पर धरना दिया.

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर 21 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

मुंगेर. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर सोमवार को मुंगेर इकाई के बैनर तले गृहरक्षकों ने शहीद स्मारक पर धरना दिया. वहीं धरना स्थल से प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां गृहरक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाद में एक शिष्ट मंडल 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव ने की.

प्रदर्शनकारी गृहरक्षों ने कहा कि 2016 में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी हमलोगों को अब तक समान काम के बदले समान वेतन नहीं मिल रहा है. सरकार के उदासीन रवैया के कारण भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो रही है. राज्य के गृहरक्षकों को महंगाई भत्ता के साथ ही पुलिस को मिलने वाली अन्य सुविधा अविलंब दी जाय. गृहरक्षकों ने कहा कि वार्ता के तीन माह बीत चुके हैं. लेकिन समझौता के अनुसार एक भी आदेश सरकार द्वारा निर्गत नहीं किया गया है. अगर हमारी मांगों को सरकार शीघ्र पूरा नहीं करती है तो चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा, जिसकी शुरूआत धरना से हो चुकी है. मौके पर सुनील कुमार, सरोज कुमार, बेवी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन