होम गार्ड क्लर्क भर्ती परीक्षा आज, मुंगेर के 16 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल

परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल और अभ्यर्थी
Home Guard Clerk Exam Munger: परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी. निर्धारित समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार पर सघन जांच की गई. इस दौरान प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई.
मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:
Home Guard Clerk Exam Munger: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गृह रक्षा वाहिनी में लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को मुंगेर जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा में कुल 6432 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है.
परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी. निर्धारित समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार पर सघन जांच की गई. इस दौरान प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई.
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है.
प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूरी तरह रोक
प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. अभ्यर्थियों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया.
निष्पक्ष परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
परीक्षा को लेकर पूरे जिले में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










