ePaper

नियमित टीकाकरण में निर्धारित 95 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल नहीं कर पा रहा स्वास्थ्य विभाग

Updated at : 31 Oct 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
नियमित टीकाकरण में निर्धारित 95 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल नहीं कर पा रहा स्वास्थ्य विभाग

सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही मुंगेर जिले को नियमित टीकाकरण में 95 प्रतिशत का लक्ष्य मार्च 2025 तक हर हाल में हासिल करने का निर्देश दिया था.

विज्ञापन

मुंगेर. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही मुंगेर जिले को नियमित टीकाकरण में 95 प्रतिशत का लक्ष्य मार्च 2025 तक हर हाल में हासिल करने का निर्देश दिया था, लेकिन पुराने वित्तीय वर्ष के बीत जाने और नये वित्तीय वर्ष 2025-26 का आठ माह बीत जाने के बावजूद अबतक मुंगेर जिला सरकार के निर्धारित 95 प्रतिशत लक्ष्य के विरुद्ध नियमित टीकाकरण में मात्र 90.89 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल कर पाया है. हालांकि यह लक्ष्य जन्म से छह माह के बीच दिये जाने वाले टीका की स्थिति है. जबकि जन्म से डेढ़ साल की उम्र तक बच्चों को दिये जाने वाले सभी टीकाकरण में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धि मात्र 84.06 प्रतिशत ही है.

जन्म से 6 माह तक दिये गये टीकाकरण में 90.89 प्रतिशत उपलब्धि

बता दें कि जन्म से छह माह तक नवजातों को बीसीजी, पोलियो, हेपेटाइटिस सहित कई टीके लगाये जाते हैं. जिसे नियमित टीकाकरण कहा जाता है. इसमें मुंगेर स्वास्थ्य विभाग को 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश सरकार द्वारा दिया गया है, लेकिन मुंगेर स्वास्थ्य विभाग सरकार से निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अबतक मात्र 90.89 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल कर पाया है. वहीं इसमें कई प्रखंड ऐसे हैं. जिनकी उपलब्धि जिले के औसत उपलब्धि से भी कम है. इसमें जहां संग्रामपुर की उपलब्धि 90.29 प्रतिशत, मुंगेर शहरी क्षेत्र की उपलब्धि 79.35 प्रतिशत, मुंगेर सदर की उपलब्धि 86.77 प्रतिशत तथा हवेली खड़गपुर की उपलब्धि 90.66 प्रतिशत ही है.

डेढ़ साल तक के बच्चों के टीकाकरण में मात्र 84.06 प्रतिशत उपलब्धि

बता दें कि जन्म से छह माह तक नवजातों को दिये जाने वाले टीका को नियमित टीकाकरण कहा जाता है. वहीं जन्म से डेढ़ साल तक बच्चों को दिये जाने वाले टीकाकरण को पूर्ण टीकाकरण कहा जाता है. जिसमें मुंगेर की उपलब्धि नियमित टीकाकरण से भी कम है. पूर्ण टीकाकरण में मुंगेर की उपलब्धि मात्र 84.06 प्रतिशत है. हद तो यह है कि पूर्ण टीकाकरण में तो अधिकांश प्रखंड की उपलब्धि जिले के औसत उपलब्धि से भी कम है. इसमें जहां असरगंज की उपलब्धि 81.44 प्रतिशत, बरियारपुर की 82.70 प्रतिशत, जमालपुर की 81.25 प्रतिशत, मुंगेर सदर की 79.89 प्रतिशत, मुंगेर शहरी क्षेत्र की 70.89 प्रतिशत है.

नियमित टीकाकरण को लेकर लगातार क्षेत्र भ्रमण कर इसकी स्थिति का आंकलन किया जा रहा है. साथ ही समय-समय पर अभियान चलाकर बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है. सरकार द्वारा टीकाकरण को लेकर निर्धारित लक्ष्य पूरा करने में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्था लगी है.

डॉ फैजुद्दीन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी

प्रखंडवार टीकाकरण की स्थिति

प्रखंड वित्तीय वर्ष का लक्ष्य छह माह का टीकाकरण डेढ़ साल का टीकाकरण

असरगंज 2,102 1,021 856

बरियारपुर 3,091 1,434 1,278

धरहरा 3,724 1,802 1,763

जमालपुर 5,888 2,747 2,392

खड़गपुर 6,000 2,720 2,569

मुंगेर सदर 3,953 1,715 1,579

मुंगेर शहरी 5,865 2,327 2,079

संग्रामपुर 2,762 1,247 1,265

तारापुर 3,115 1,487 1,448

टेटियाबंबर 2,157 1,067 1,018

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन