आग लगने से आधा दर्जन फूस के घर जले

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 10:41 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार टिकारामपुर पंचायत के बिहारी मरर टोला में गुरुवार की दोपहर आग लग गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार टिकारामपुर पंचायत के बिहारी मरर टोला में गुरुवार की दोपहर आग लग गयी. जिसमें आधा दर्जन फूस के घर जलकर राख हो गये. वहीं घर में रखे अनाज, भूसा एवं अन्य सामान भी जलकर राख गये. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि बिजली के शॉर्ट सर्किंट से एक फूस के घर में आग लग गयी. देखते ही देखते उसके अलग-बलग स्थित छह फूस के घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. इस अगलगी में छोटू साह, विद्यानंद यादव, गोलू साह, सूरज यादव, दीपक यादव, सतीश कुमार के घर जल गये. बताया जाता है कि जिन फूस के घरों में आग लगी उसमें रखे अनाज और भूसा के अलावे घरेलू सामान जलकर राख हो गये. आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया. क्या महिला और पुरुष सभी आग बुझाने में जुट गये. लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. विदित हो कि दियारा क्षेत्र होने के कारण यहां दमकल नहीं पहुंच पाती है. ग्रामीणों की सूझ-बूझ से न सिर्फ आग पर काबू पाया गया, बल्कि सैकड़ों घरों को जलने से बचा लिया. ग्रामीणों ने कहा कि यहां सभी खेती-किसानी करने वाले लोग हैं. जिनके घरों में आग लगी. उसमें हाल ही में उपजे गेहूं एवं अन्य खाद्य पदार्थ रखे हुए थे जो जल गये. इनके समक्ष रहने और खाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इधर सीओ सदर प्रीति कुमारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से समुचित सहायता उपलब्ध कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन