कुख्यात पवन मंडल का करीबी फरार शेरू गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कुख्यात पवन मंडल का करीबी फरार शेरू गिरफ्तार

कासिम बाजार थाना पुलिस ने फरार चल रहे अपराधी मकससपुर बीचागांव निवासी अनिकेत कुमार उर्फ शेरू को रविवार को गिरफ्तार किया, जो कुख्यात अपराधी पवन मंडल का करीबी है.

विज्ञापन

मुंगेर. कासिम बाजार थाना पुलिस ने फरार चल रहे अपराधी मकससपुर बीचागांव निवासी अनिकेत कुमार उर्फ शेरू को रविवार को गिरफ्तार किया, जो कुख्यात अपराधी पवन मंडल का करीबी है. गिरफ्तार अपराधी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने की. बताया जाता है कि कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप को सूचना मिली कि थाना कांड का फरार अपराधी शेरू अपने घर में था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसपर कई आपराधिक मुकदमा दर्ज है. कई कांडों में वह जमानत पर है, लेकिन थाने में दर्ज दो आपराधिक कांडों में वह फरार चल रहा था. सूचना मिली है कि उसके पास से हथियार भी पुलिस ने जब्त किया है, लेकिन पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है, जिसके कारण उसके संबंध में विशेष कुछ बताने से पुलिस इंकार कर रही है. विदित हो कि शेरू कुख्यात अपराधी पवन मंडल का करीबी है. पवन मंडल अभी जेल में बंद है. पुलिस शेरू से लगातार पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन