आज होगी सब्सिडियरी के चौथे दिन की परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 6:17 PM
एमयू द्वारा 13 नवंबर से सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा पांच केंद्रों पर ली जा रही है.
मुंगेर. एमयू द्वारा 13 नवंबर से सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा पांच केंद्रों पर ली जा रही है. इसके चौथे दिन की परीक्षा सोमवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में लैंग्वेज एंड लिट्रेचर विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के रूरल इकोनॉमिक्स-1 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.
आज से भराया जायेगा एलएलबी का परीक्षा फॉर्म
मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 के लिये सोमवार से परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 के विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 500 रुपये का शुल्क जमा कर 18 से 24 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जबकि 25 से 27 नवंबर के बीच 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.
21 नवंबर से स्नातक सेमेस्टर-1 का भराया जायेगा परीक्षा फॉर्म
मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सीबीसीएस के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म 21 नवंबर से भराया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के 21 से 28 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जा रहा है. जबकि 29 और 30 नवंबर को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.
आज से स्नातक पार्ट-2 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा आरंभ
मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 की प्रायोगिक परीक्षाएं 18 नवंबर से ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-2 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 18 से 30 नवंबर के बीच होगी. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोगिक परीक्षा को लेकर भी विषयवार केंद्र बनाये गये हैं. इसके अनुसार ही प्रायोगिक परीक्षा में परीक्षार्थी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों काे प्रायोगिक परीक्षा के बाद अंकपत्रक विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. वहीं प्रायोगिक परीक्षा को लेकर सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है.
आज से पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन का मौका
मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 18 नवंबर से रजिस्ट्रेशन को लेकर दोबारा पोर्टल खोला जा रहा है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 18 से 20 नवंबर के बीच संबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं जिन छात्र-छात्राओं द्वारा अबतक अपना सीएलसी या माइग्रेशन अबतक जमा नहीं किया गया है. वैसे विद्यार्थी अपना संबंधित दस्तावेज जमा कर देंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










