होटल और अस्पतालों को अग्नि सुरक्षा के लिये जारी किया गया नोटिस

Updated:
विज्ञापन
होटल और अस्पतालों को अग्नि सुरक्षा के लिये जारी किया गया नोटिस

होटल, रेस्टोरेंट एवं अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनका नियमित रखरखाव अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि आग लगने की आपात स्थिति में घबराने के बजाय निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दे.

विज्ञापन

वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर हुआ फायर ऑडिट हवेली खड़गपुर वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी, मुंगेर के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमालय, खड़गपुर क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले विभिन्न होटलों एवं अस्पतालों में रविवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर ऑडिट अभियान चलाया गया. इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर नोटिस जारी किया गया. अनुमंडल अग्निशमालय के प्रभारी पदाधिकारी राजबल्लभ प्रसाद यादव ने नगर के मोहन स्वीट्स, नव दुर्गा स्वीट्स, मनी कैफे रेस्टोरेंट, अभिषेक क्लिनिक एवं शिवम सेवा सदन सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संचालकों को बिजली के शॉर्ट सर्किट से होने वाली अग्निकांड की घटनाओं से बचाव तथा आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट एवं अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनका नियमित रखरखाव अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि आग लगने की आपात स्थिति में घबराने के बजाय निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दे. उन्होंने अग्निशमन विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर 7485805908 एवं 7485805909 की जानकारी दी और समय रहते सूचित करने की अपील की. ताकि कम से कम जानमाल की हानि हो सके. इस अभियान में अग्निशमन कर्मी मोतीलाल कुमार, बंटी कुमार, राजीव रंजन, रंजन कुमार सहित अग्निशमन कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन