Munger Breaking. जमालपुर स्टेशन के लिफ्ट में आधा घंटा फंसी रहीं महिला रेल यात्री

जमालपुर स्टेशन के लिफ्ट में आधा घंटा फंसी रहीं महिला रेल यात्री
पूछताछ काउंटर से अनाउंसमेंट के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने महिला को निकाला बाहर पूर्व रेलवे मालदा रेल मंडल के अति महत्वपूर्ण जमालपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर लगे लिफ्ट में शनिवार को एक महिला फस गई क्योंकि जब वह लिफ्ट पर चढ़ी और फुटओवर ब्रिज जाने का प्रयास किया तभी कुछ दूर ऊपर चढ़ने के बाद लिफ्ट रुक गई और लिफ्ट में अंधेरा छा गया जिसके कारण महिला घबरा गई और अंदर से शोर मचाने लगी इसी दरमियान कुछ रेल यात्रियों ने उसकी चीख पुकार सुनकर दौड़कर स्टेशन मास्टर रविंद्र कुमार को इस बात की सूचना दी जिस पर स्टेशन मास्टर ने अनाउंसमेंट कर बिजली विभाग के कर्मचारियों को लिफ्ट में महिला के फसाने के बारे में जानकारी दी गई और उसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी जब तक लिफ्ट तक पहुंचते तब तक महिला लिफ्ट से निकालकर चली गई थी इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर शशि कुमार ने बताया कि लिफ्ट के लिए वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है लिफ्ट के लिए 380 वोल्ट की जरूरत पड़ती है परंतु वोल्टेज प्रॉब्लम के कारण लिफ्ट सही से नहीं चल पा रही है उन्होंने कहा कि इस संबंध में बड़ी अधिकारियों से पत्राचार किया गया है जल्द ही वोल्टेज की समस्या दूर कर दी जाएगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




