ePaper

स्कॉर्पियो के धक्के से किसान की मौत, चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

Updated at : 02 Jun 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो के धक्के से किसान की मौत, चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

तारापुर-संग्रामपुर मुख्य मार्ग में सोमवार को बिहमा गांव में एक स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को रौंद डाला, जिससे बिहमा गांव निवासी किसान सुरेश सिंह की मौत हो गयी.

विज्ञापन

पुलिस ने वाहन को किया जब्त, चालक व मालिक की पता लगाने में जुटी

तारापुर. तारापुर-संग्रामपुर मुख्य मार्ग में सोमवार को बिहमा गांव में एक स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को रौंद डाला, जिससे बिहमा गांव निवासी किसान सुरेश सिंह की मौत हो गयी. वहीं चालक स्कॉर्पियो वाहन छोड़ कर फरार हो गया. जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

बताया जाता है कि बिहमा गांव निवासी किसान सुरेश सिंह अपने खेत से सब्जी तोड़कर साइकिल से अपना घर जा रहा था. तभी तारापुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर ले जाने क्रम में ही उसकी रास्ते में मौत हो गयी. वहीं पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. घटना के बाद स्कॉर्पियो के वाहन चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया और पुलिस वाहन को जब्त कर चालक और वाहन मालिक का पता लगाने में जुट गयी है. इधर सुरेश सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन