ePaper

आमलोगों के मामलों के निष्पादन का किया जा रहा हर संभव प्रयास : डीएम

Updated at : 17 May 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
आमलोगों के मामलों के निष्पादन का किया जा रहा हर संभव प्रयास : डीएम

जिलाधिकारी ने अवनीश कुमार ने कहा है कि राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कार्य प्रभावित हुआ है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर/टेटियाबंबर. जिलाधिकारी ने अवनीश कुमार ने कहा है कि राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कार्य प्रभावित हुआ है. बावजूद आमलोगों को असुविधा नहीं हो, इसे लेकर हर संभव कार्यों का निष्पादन करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं समग्र विकास के तहत पंचायतों में लग रहे शिविर में भी लाभुकों के आवेदन पर भी यथोचित कार्रवाई की जा रही है. वे शनिवार को खड़गपुर एवं टेटियाबंबर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कहा.

हवेली खड़गपुर :

जिलाधिकारी अचानक प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचल कार्यालय में किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया. इसके बाद वे पत्रकारों से मुखातिब हुए और कहा कि अंचल कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं. जिसके कारण कार्य प्रभावित हो रहा है. बावजूद जमाबंदी एवं बंदोबस्ती के कार्य में तेजी लाने को कहा गया है. पिछले कई महीनों से कार्यों में काफी सुधार भी आया है. म्यूटेशन के सामान्य मामले में 35 दिनों तथा सामान्य मामले 75 दिनों में कार्यों का निष्पादन किया जाना है. इसके अलावा विशेष शिविर में जाॅब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य जो भी आवेदन प्राप्त हो रहा है, उसका शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर एसडीओ राजीव कुमार रौशन, बीडीओ प्रियंका कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

टेटियाबंबर :

प्रखंड के जगन्नाथ उच्च विद्यालय के मैदान में मनरेगा योजना से बन रहे खेल मैदान का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया. साथ ही अंचल कार्यालय में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया. जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल के कारण दाखिल खारिज सहित अन्य कार्यों के निष्पादन में विलंब हो रहा है. उन्होंने कहा कि समग्र विकास योजना के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति गांव में विकास शिविर लगाया जा रहा है. जहां आवेदक अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दे रहे हैं. शिविर में जॉब कार्ड, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं पर आने वाले मामलों का निष्पादन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन