ग्रामीण क्षेत्रों में हो कारखाने, महिला-पुरुषों को मिले रोजगार

Updated at : 29 Apr 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में हो कारखाने, महिला-पुरुषों को मिले रोजगार

फिलिप उच्च विद्यालय, बरियारपुर के प्रांगण में मंगलवार को तुलसी जीविका महिला ग्राम संगठन गांधीपुर द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

बरियारपुर. फिलिप उच्च विद्यालय, बरियारपुर के प्रांगण में मंगलवार को तुलसी जीविका महिला ग्राम संगठन गांधीपुर द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ सीसी प्रतीक सुमन और हेमंत कुमार ने किया. संवाद में महिलाओं को वीडियो फुटेज के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित 36 प्रकार से भी ज्यादा योजनाओं से अवगत कराया गया. जैसे कन्या उत्थान योजना, पोशाक योजना, पेंशन योजना, नल-जल योजना सहित अन्य शामिल है. इसी के साथ महिलाओं ने उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार से पेंशन राशि में वृद्धि, इंदिरा आवास, शौचालय निर्माण निधि का पुनः सर्वे करने की मांग की. साथ ही ग्राम संगठन की दीदियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कंपनी या कारखानों को अधिष्ठापित करने की बात कही. ताकि बेरोजगार महिला एवं पुरुषों को रोजगार मिल सके. कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने शपथ भी ली. कार्यक्रम में अमृता कुमारी, पुतुल देवी, अंजलि कुमारी, राखी देवी ने भाग लिया. द्वितीय पाली में कन्या मध्य विद्यालय, काली स्थान में एकता जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित संवाद में महिलाओं ने अपनी बातों को रखा. बरियारपुर दक्षिणी पंचायत की रामरती देवी एवं शर्मिला देवी ने बताया कि किस प्रकार अशिक्षित होने के बावजूद बरियारपुर प्रखंड के सभी पंचायतों के अलावा तारापुर, धरहरा प्रखंड में भी जाकर समूहों का निर्माण किया और ग्रामीणों को महिलाओं को समूह से जोड़ कर उसे मदद किया गया. सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभुक मुन्नी देवी और सुनीता देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद बकरी और गाय पालन का प्रशिक्षण मिला और आज बेहतर जीवनयापन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन