नशे में दोस्तों ने युवक के साथ मारपीट कर गुप्तांग किया जख्मी

Updated at : 13 Feb 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

तारापुर थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी राजा कुमार मिश्रा को अपने दोस्तों के साथ शराब की पार्टी मनाना महंगा पड़ा

विज्ञापन

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी राजा कुमार मिश्रा को अपने दोस्तों के साथ शराब की पार्टी मनाना महंगा पड़ा. दोस्तों ने ही शराब के नशे में राजा के साथ मारपीट किया और उसके गुप्तांग को जख्मी कर दिया. इस मामले में जख्मी राजा ने अपने दोस्तों के विरुद्ध तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के संबंध में श्रीकांत मिश्रा का 29 वर्षीय पुत्र राजा कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को गांव के अशोक मिश्रा का पुत्र रंजन मिश्रा एवं छोटे मिश्रा का पुत्र विनीत मिश्रा मेरे घर पर आया और कहा कि हमलोग पार्टी मनाते हैं. इसके बाद पार्टी मनाने के लिए भेड़ा बहियार गये और वहां शराब की पार्टी की. पार्टी से लौटने के क्रम में शराब के नशे में विनीत मिश्रा ने मेरी पत्नी को भला बुरा कहने लगा. जब मैंने विरोध किया तो विनीत मिश्रा एवं रंजन मिश्रा दोनों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट किया तथा मेरे सिर पर ईंट से प्रहार कर जख्मी कर दिया. इसके बाद दोनों ने मेरे गुप्तांग को भी धारदार हथियार से जख्मी कर दिया. मैं किसी तरह घर पहुंचा. तब मेरी मां ने 112 पर पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद पुलिस आई और मुझे शराब के नशे में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर इलाज के लिए ले गयी. जहां मेरा इलाज किया गया. उन्होंने बताया कि वे दोनों मेरी पत्नी पर गलत नजर रखता है, जिसके कारण दाेनों मुझे मारना चाहता है. इधर, तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन