फार्मर रजिस्ट्री शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण

फार्मर रजिस्ट्री आईडी आसानी से बना सकें और इसके तहत मिलने वाले लाभ को प्राप्त करें.

विज्ञापन

मुंगेर सदर प्रखंड मुंगेर के जानकीनगर राजस्व ग्राम पंचायत सरकार भवन में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. डीएम ने कृषि समन्वयक एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा किए जा रहे ई-केवाइसी एवं फार्मर रजिस्ट्री आईडी के संबंध में जानकारी प्राप्त की और इस कार्य में आ रही कठिनाईयों की जानकारी ली. उन्होंने किसानों से इस कैंप में भाग लेकर लाभ लेने की अपील भी की. डीएम ने कहा कि मुंगेर जिला के अन्य राजस्व ग्राम में भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य चल रहा है. पूरी प्रक्रिया में 2 से 3 मिनट का होता है. इसलिए सभी किसान अपने फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए अपने कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार से पूछ कर आयोजित कैंप में अवश्य भाग लें. ताकि आप अपना फार्मर रजिस्ट्री आईडी आसानी से बना सकें और इसके तहत मिलने वाले लाभ को प्राप्त करें. उन्होंने संबंधित कर्मियों से इस कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने निर्देश दिया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक (शष्य), अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर मुंगेर, उप परियोजना निदेशक आत्मा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन